#नशा_मुक्त_भारत_अभियान_के_अंतर्गत_छत्तीसगढ़_में_कार्यक्रम

Опубликовано: 09 Март 2025
на канале: LOCAL MEDIA
52
8

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा एक नशा मुक्त भारत अभियात (NMBA) के तहत ब्रह्माकुमारीज़ के साथ 4 मार्च, 2023 को, नई दिल्ली में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह अभियान ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 372 जिलों में लॉन्च किया जा रहा है। इसी कड़ी में ब्रह्मा कुमारीज गुमला झारखंड के मुख्य सेवा केंद्र से निकाले गए नशा मुक्त भारत अभियान के द्वारा फरसाबहार ब्लॉक के विभिन्न हायर सेकेंडरी, हाई स्कूल ,मिडिल स्कूल एवं प्राथमिक स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन एवं नशा मुक्ति हेतु प्रतिज्ञा कराई गई एवं अज्ञान नींद से जागो झांकी द्वारा बच्चों को प्रेरित भी किया गया। जिनके नाम सजेस विद्यालय, एकलव्य आवासीय विद्यालय , माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला फरसाबहार, हाई स्कूल एवं माध्य. शाला कंदईबाहर, तमामुंडा पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान 15 दिनों तक इस क्षेत्र में रहकर जागरूकता अभियान चलाएगी।

बिहार के नवादा जिले से आई ब्रह्माकुमारी पूर्णिमा बहन ने राजयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजयोग से मन शक्तिशाली बनता है एवं जीवन में संयम आता है जिसके द्वारा हम अपने जीवन शैली को सादगी से भरकर श्रेष्ठ बनाते हैं और सफलता को प्राप्त करते हैं। हमें अपने बड़ों से, माता-पिता एवं शिक्षकों से मिल रही अच्छी शिक्षाओं को धारण करना चाहिए। इसके आधार पर ही हम जो लक्ष्य लेते हैं उसे हासिल कर पाएंगे। बहन ने कहानी के माध्यम से बताया कि हमें अपनी रचना को अच्छा बनाना चाहिए जिससे हम भी सुख पाए और दूसरे भी सुख पावे।साथ ही साथ संगति हमें ऐसी करनी चाहिए जिससे संस्कारवान बने।

वहीं गुमला जिले से आई ब्रह्माकुमारी ममता बहन ने स्वयं के सत्य परिचय एवं परमात्मा के सत्य ज्ञान द्वारा जीवन में होने वाले सकारात्मक परिवर्तन को अनुभव के आधार पर विद्यार्थियों के मध्य रखा एवं राजयोग ज्ञान का अभ्यास कराई।
वही झारखंड के सीमा कोडरमा जिले से आए ब्र कु संजय भाई ने कहा कि हमें भगवान ने कितनी मूल्यवान शरीर दिया है। इसका हमें ध्यान रखना है ।आज मैं सत्संग के कारण ही अपने जीवन में सुख महसूस कर रहा हूं और मुझे जो उपलब्धियां जीवन में चाहिए थी उसे प्राप्त कर रहा हूं। आपको भी अच्छे संग द्वारा जीवन में सफलता प्राप्त करनी चाहिए। हम सभी परमात्मा की श्रेष्ठ रचनाएं हैं इसीलिए हमें सदा खुश हुए संतुष्ट रहना चाहिए। हमारे शरीर में बहुत कीमती अंग है उन्हें किसी भी नशे वाली चीजों से खराब नहीं होने देने चाहिए। शरीर को मूल्यवान समझने के कारण हम किसी के द्वारा बहुत ज्यादा रुपए देने पर भी दान नहीं करना चाहते, इसके विपरीत 2₹, 5₹ खर्च कर शरीर के उनके अंगों को नुकसान पहुंचा देते हैं तो यहां हमें समझने की बात है कि अपने तन मन धन समय और संबंधों को ठीक रखने के लिए नशा मुक्त जीवन जीना चाहिए। ताकि हम अपने मानव जीवन का सुख पा सकें। नशे वाली चीजों का बहुत ज्यादा उपयोग करने से शरीर पर बहुत हानिकारक प्रभाव देखने को मिलता है इसके कारण कभी-कभी शरीर के अंगों को ऑपरेशन कर अलग भी करना पड़ता है जिससे बहुत ज्यादा शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा सहन करना पड़ता है। उक्त बातों को कहानियों के माध्यम से बच्चों के आगे रखा।

वहीं मंगल भाई ने कहा कि हमारे माता-पिता एवं गुरुजन, हमें अच्छी बातों को अमल में लाने को कहते हैं तो हमें तुरंत ही उसे मानकर चलना चाहिए ।क्योंकि जीवन में विभिन्न प्रकार की परिस्थितियां आती है और उन परिस्थितियों से हमें यह छोटी-छोटी शिक्षाएं बाहर निकलने में मदद करती है। उक्त बातों को रोचक कहानियों के माध्यम से बच्चों के आगे रखा। ब्रह्मा कुमार शिव भाई ने कार्यक्रम का सकुशल मंच संचालन किया।

सजेस हिंदी माध्यम के प्रभारी प्राचार्य हेमंत निकुंज ने कहा कि हम नशे के जो संसाधन हैं उनसे दूर रहेंगे, अपने परिवार को दूर करेंगे और स्कूल समाज और जीतने भी क्षेत्र हैं उन सभी से दूर करने का आप एक अभियान चलाएंगे उन्हें जागरूक करेंगे, अवेयरनेस लाएंगे और बीड़ी, सीक्रेट शराब, चरस, गांजा , सुलेशन इत्यादि चीजों से दूर रहेंगे। आप सभी पहले सजग होंगे, सावधान होंगे अपने जीवन के प्रति सवस्थ रहने का एक संकल्प लेंगे, तभी आप लोगों को जागरूक कर पाएंगे ।
स्थानीय केंद्र संचालिका सुशीला बहन ने कुंभकरण की झांकी का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए सभी को नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत शपथ दिलाया एवं अंत में सभी शिक्षकों, 400 विद्यार्थियों एवं 100 ग्रामीणों ने अज्ञान नींद से जागो झांकी देखी। #local_media #jharkhand_news #national_news #local_news #gumla_news #ranchi_news